ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नल जल योजना की पाइप लाइन जगह-जगह से लीक, सड़कों के भी बुरे हाल

बड़ागांव धसान। इन दिनों नल जल योजना की पाइप लाइन जगह जगह से लीकेज हो रही है। कई जगहों पर नालियों में से यह पाइप लाइन निकली है जिससे पाइप लाइनों में दूषित पानी जा रहा है। यही दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है जिससे बीमारियां बढ़ने की आशंका बनी हुई हैं।

सड़क भी हो रही बदहाल

बड़ागांव के मुख्य मार्ग की उखड़ी पड़ी सड़क यहां के विकास की गवाह है। बस स्टैंड से लेकर नगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की सड़क पूरी तरह खस्ताहाल है केवल यही नहीं सड़क में हुए बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है, जिससे लोग परेशान रहते हैं। मुशासकीय प्राथमिक स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने यह गड्ढे बने हुए हैं। बरसों से सड़क की हालत यही बनी हुई है इस खस्ता हाल सड़क से जहां आवागमन में बाधा आती है। वहीं निरंतर पानी भरे रहने से मच्छर पनपते हैं। यह पानी लीकेज पाइप लाइनों से गड्ढों में भरता है।

पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज

बस स्टैंड स्थित नल जल योजना की पानी की टंकी की पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज है जिससे पानी खस्ताहाल सड़क के गड्ढे में पहुंचता है। अस्पताल के पास कई गड्ढों में पानी भरा हुआ है और यह स्थिति काफी समय से बनी हुई है लेकिन इस दिशा में कोई गौर नहीं किया जा रहा है।

जब बड़ागांव के मुख्य मार्ग की हालत है तो दूसरी जगह विकास होने की कल्पना किए जाने का सहज ही अंदाज़ लगाया जा सकता है। इस पूरे मुख्य मार्ग में दोनों तरफ पटरी उखड़ी पड़ी है नालियां क्षतिग्रस्त है, अस्पताल के पास मुख्य मार्ग से जब वाहन निकलते हैं तो गड्ढों में भरा पानी लोगों के ऊपर उछलता है। वहां पर रहने वाले दुकानदार भी इससे परेशान है।

मुख्य बस स्टैंड के भी बुरे हाल

इसी तरह का हाल मुख्य बस स्टैंड का है यहां गड्ढे में पानी भरा हुआ है जो सड़क के किनारे से बहता रहता है यह पूरा मुख्य मार्ग खस्ताहाल है और कई जगह से पाइपलाइन लीकेज हैं। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से गंदा पानी भी टंकी में पहुंचता है। गौरतलब है कि इस मुख्य मार्ग से दिन और रात लोगों की आवाजाही बनी रहती है यहां से अधिकारी, कर्मचारी, राजनीतिक दलों से जुड़े लोग और जिम्मेदार लोग कई बार निकलते हैं इस समस्या से अपनी नज़रें चुरा लेते हैं।

Related Articles

Back to top button