ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बैतूल में जन आशीर्वाद यात्रा में हुए शामिल

बैतूल। आज जाति, धर्म, संप्रदाय से उपर उठकर जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही है। जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता ने सिद्ध कर दिया है कि मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा फिर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाएं जन जन तक पहुंची हैं। लोगों का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर बढ़ा है।शिवराज सिंह की योजनाओं ने घर घर तक पैठ बनाई है, पहुंच बनाई है। लोग मानने लगे हैं कि भारतीय जनता पार्टी पुन: प्रचंड बहुमत से फिर मध्यप्रदेश में आ रही है।

यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गवासेन से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत करते हुए रथ सभा में कही। इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल भी साथ रहे। सोमवार को बैतूल पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रथ पर सवार होकर चिचोली पहुंचे जहां जय स्तंभ चौक पर भी रथ सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण योजना के माध्यम से हर गरीब का जीवन बदलने का काम किया है। हर गरीब काे घर दिया है। प्रधान मंत्री के संकल्प को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूरा करने का काम किया है। देश के हर घर में शौचालय बनाकर महिलाओं को इज्जत दी।

उन्होंने कहा कि पहले पीने के पानी के लिए घड़ा लेकर कई किलोमीटर की दूरी माताओं, बहनों को तय करना पड़ता था। प्रधानमंत्री मोदी ने जल जीवन मिशन योजना बनाकर चमत्कार किया है। सौभाग्य योजना के तहत हर गांव, मजरे टोले के हर घर में बिजली का निश्शुल्क कनेक्शन दिया और अब उन घरों में एलईडी बल्ब की रोशनी हो रही है। हमारी माताएं खाना पकाने के लिए लकड़ी जलाकर चूल्हे का धुंआ अपने फेफड़े में भरती थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जवला योजना के माध्यम से उन्हें इससे मुक्ति दिलाई। प्रधानमंत्री की योजना से महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव आ गया है। हर गरीब को पक्का मकान मिलने का काम जो प्रधानमंत्री ने किया वह आज तक कोई पूरा नहीं कर पाया है। प्रधानमंत्री के संकल्प को मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह ने पूरा किया है।

पाकिस्तान में आटे के लिए चल रही लाठियां:

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रथ सभा में जनता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पाकिस्तान में आज भी आटे के लिए लाठियां चल रही हैं। हमारे भारत देश में 80 करोड़ गरीब परिवारों को कोरोना काल से लेकर अब तक निश्शुल्क राशन देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जा रहा है। गरीबों के कल्याण के साथ ही हर वर्ग के जीवन स्तर में जो बदलाव आया है वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प का ही परिणाम है।

Related Articles

Back to top button