ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खेलते-खेलते तीसरी मंजिल की रेलिंग से गिरा तीन साल का बच्चा, मौत

इंदौर। शिप्रा थाना क्षेत्र में तीन साल के बच्चे की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वह खेलते हुए रेलिंग से गिर गया था। घटना के वक्त बच्चे की मां ढाई माह की बच्ची को दूध पिला रही थी।

शिप्रा थाना पुलिस के मुताबिक, घटना द्वारकाधाम कालोनी (मांगलिया) की है। कालोनी में रहने वाले सतीश धाकड़ का तीन वर्षीय बेटा मयंक खेतले हुए बालकनी में चला गया। वह रेलिंग पकड़कर खेलने लगा। अचानक पैर फिसला और मयंक नीचे गिर गया। रहवासी और स्वजन मयंक को अस्पताल ले गए, लेकिन शनिवार को दम तोड़ दिया।

प्रापर्टी ब्रोकर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

इंदौर। प्रापर्टी ब्रोकर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शनिवार रात वह महिला मित्र के घर आया था। आजाद नगर पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम रवि मिश्रा है। मूलत: रीवा निवासी रवि सांवेर रोड पर रहता था और भाई के साथ प्रापर्टी संबंधित काम करता था।

फूड पाइजनिंग की आशंका

शनिवार को वह आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला मित्र से मिलने आया था। वही उसे अस्पताल लेकर पहुंची थीं। उसने पुलिस को बताया कि रवि बाथरूम गया और मिर्गी जैसे दौरे पड़े। उसके हाथ-पैर अकड़ गए। पुलिस जांच कर रही है। फूड पाइजनिंग की आशंका है।

Related Articles

Back to top button