ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सड़कों पर बन रही हैं गणेशजी की झांकियां, अब पुलिस कह रही है कुछ जगह छोड़ देना

संत हिरदाराम नगर । संत हिरदाराम नगर में इस बार भी अधिकांश गणेशोत्सव समितियां सड़कों पर पंडाल तानकर झांकियां बना रही हैं। अब गणेशोत्सव में दो दिन ही शेष रह गए हैं ऐसे में पुलिस ने औपचारिकता पूरी करने के लिए गणशोत्सव समितियों की बैठक बुला ली। गणेश प्रतिमाओं की बिक्री भी शुरू हो गई है।

बैरागढ़ पुलिस ने शनिवार रात को शांति समिति की बैठक बुलाने की औपचारिकता पूरी की। बैठक में गणेशोत्सव समितियों से आग्रह किया गया कि सड़क पर झांकी न बनाएं। अधिकांश झांकियों के लिए पंडाल बन चुके हैं ऐसे में सड़कों पर आवाजाही में बाधा पैदा होना तय है। झांकी समितियों के पदाधिकारियों ने बैठक में कहा कि पुलिस को बैठक कम से कम 15 दिन पहले बुलानी थी। बड़ी झांकियां बनाने वाले समिति पदाधिकारियों को बैठक की सूचना ही नहीं मिली। सम्राट उत्सव समिति के अध्यक्ष भरत आसवानी एवं राजू वर्मा के अनुसार उन्हें बैठक की सूचना नहीं दी गई। थाना प्रभारी कंवलजीत रंधावा के अनुसार बैठक में त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।

सड़कें रहेंगी जाम, आवाजाही प्रभावित

बैरागढ़ की कई सड़कें अगले 12 दिन जाम रहेंगी। पुराना बी वार्ड, सिंधु समाज स्कूल रोड, एच वार्ड, ए वार्ड, सीआरपी एवं पास के इलाकों में अनेक गणेशोत्सव समितियों ने सड़क पर झांकी बनाना शुरू कर दी है। 10 दिनी गणेशोत्सव के दौरान सड़कों पर ही धार्मिक आयोजन होंगे। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी होना तय है। पुलिस यदि बैठक कुछ दिन पहले बुलाती तो नागरिकों की संभावित परेशानी समाप्त हो सकती थी। यहां पर दुर्गोत्सव के दौरान भी सड़कों पर ही झांकियां बना दी जाती हैं। पुलिस प्रशासन से इसे रोकने का कभी गंभीरता से प्रयास नहीं किए।

Related Articles

Back to top button