ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में 12 घंटे में 90 मिमी बारिश, उफान पर ताप्ती नदी

बुरहानपुर। बीते बारह घंटे से जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार रात 7:30 बजे से शुरू हुई बारिश अब तक लगातार जारी है। जिसके चलते ताप्ती नदी उफान पर आ गई है। ताप्ती के सभी घाट जलमग्न हो गए हैं और बाढ़ का पानी निचली बस्तियों तक पहुंच गया है। घाट के आसपास मौजूद घरों में पानी घुसने के बाद जिला प्रशासन ने होमगार्ड के जवान मौके पर भेजे हैं।

बारह घंटे में करीब 90 मिलीमीटर बारिश

अधीक्षक भू अभिलेख के मुताबिक बीते बारह घंटे में करीब 90 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। एक रात में इतनी बारिश संभवत: पहली बार हुई है।

बुरहानपुर में जारी बारिश के चलते उफान पर ताप्‍ती नदी #MPNews #burhanpur #WeatherUpdate #naiduniahttps://t.co/am3xCT5AwN pic.twitter.com/RSEDM4b3Al

— NaiDunia (@Nai_Dunia) September 16, 2023

परसाडोह डैम से भी ताप्ती में पानी छोड़ा

जानकारी के मुताबिक बैतूल के परसाडोह डैम से भी ताप्ती में पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते जलस्तर तेजी से बढ़ा है। शनिवार सुबह 8:00 बजे तक ताप्ती का जलस्तर 228 मीटर को पार कर गया था जो खतरे के निशान से करीब 7 मीटर ऊपर है। अभी बारिश का दौर जारी है।

उधर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि बुरहानपुर सहित कुछ अन्य जिलों में अत्यधिक से अत्यधिक बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए भी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

Related Articles

Back to top button