ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बूंदाबांदी के बीच अमरूद तोड़ते समय हाइटेंशन लाइन को छू गया पाइप, वृद्धा की करंट से झुलसकर मौत

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में शुक्रवार शाम एक 72 साल की महिला की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय वह बूंदाबांदी के बीच लोहे के पाइप से घर की पहली मंजिल से अमरूद तोड़ रही थी। उसी दौरान लोहे का पाइप हाइटेंशन लाइन को छू गया, जिससे महिला करंट से बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में अकेली थी बुजुर्ग महिला

अशोका गार्डन थाने एएसआइ फूल सिंह ने बताया कि अशोक बिहार कालोनी में वृद्धा फूलवती मालवीय अपने बेटी-दामाद के साथ पिछले कुछ दिनों से रह रही थी। उनके दामाद संजू विश्वकर्मा और बेटी दोनों पुलिस में नौकरी करते हैं। वह दोनों सुबह अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। घर में फूलवती अकेली थी। उनके घर के बगल में अमरूद का पेड़ लगा हुआ है। शाम के वक्त बूंदाबादी हो रही थी। उसी दौरान फूलवती घर में रखे लोहे के लंबे पाइप से अमरूद तोड़ने की कोशिश करने लगी। इसी कोशिश में घर के पास से गुजरी हाइटेंशन लाइन में उनका पाइप जाकर टकराया। इससे हल्के धमाके के साथ जोरदार चिंगारी उठी और फूलवती करंट से बुरी तरह से झुलस गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए। उन्होंने तुरंत महिला के दामाद और बेटी को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस को भी सूचना दी गई।

दो बेटे हैं, पति बिजली विभाग में थे

एएसआइ फूल सिंह ने बताया कि महिला के दो बेटे हैं, वह झागरिया और खजूरी सड़क में रहते हैं। दोनों निजी काम करते हैं। उनके पति बिजली विभाग में नौकरी करते थे। वह अपने दामाद और बेटी के घर आ जाया करती थी।

Related Articles

Back to top button