ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

दिल, दिमाग और दम… इस बार धमाकेदार और रंगीन होगा Bigg Boss, सलमान ने उठाया नए प्रोमो से पर्दा

रियलिटी शो बिग बॉस के फैन का इंतजार बस खत्म होने जा रहा है। ओटीटी के धमाकेदार सीजन के बाद अब  बिग बॉस सीजन 17 का पहला टीजर भी रिलीज हो गया है। होस्ट सलमान खान ने धमाकेदार वापसी करते हुए शो ही पहली झलक दर्शकों को दिखा दी है।  इस बार शो में सलमान खान अपने नए लुक के साथ नजर आने वाले है।

टीजर में सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं, अब तक अपने बिग बॉस की सिर्फ आंख देखी है, अब दिखेंगे बिग बॉस के तीन अवतार, दिल, दिमाग और दम – अभी के लिए इतना ही, मैं बस इतना ही बता सकता हूं। कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया- इस बार बिग बॉस दिखाएंगे एक अलग रंग, जिसे देखकर रह जाएंगे आप सब दंग। देखिए बिग बॉस17 जल्दी ही, सिर्फ  कलर्स पर…। यह तो सभी जानते हैं कि बिग बॉस टीवी का सबसे पॉपुलर और मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो है, इसे देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं। कलर्स पर हमेशा से बिग बॉस  सितंबर-अक्टूबर के बीच शुरू होता है। इस बार इस शो के अक्टूबर में आने की संभावना है। खबरें है कि   इस बार शो में अलग-अलग फील्ड से लोग आने वाले हैं। वहीं प्राेमो के साथ ही  बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की पहली लिस्ट भी सामने आ गई। मेकर्स ने कई टीवी स्टार्स और यूट्यूबर को शो के लिए अप्रोच किया है। इस बार यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल, पांड्या स्टोर फेम कंवर ढिल्लों-एलिस कौशिक, उडारियां फेम ईशा मालवीय, मल्लिका सिंह और उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड, सुमेध मुदगलकर, सौरव जोशी, ट्विंकल अरोड़ा, समर्थ जुरेल, अनुराग डोभाल और गुम हैं किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट के शो में आने की खबरे हैं।

ईशा मालविया का नाम बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट लिस्ट में कंफर्म माना जा रहा है। एक्ट्रेस को सीरियल उडारियां से फैंस के बीच पॉपुलैरिटी मिली हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स बिग बॉस फैंस के लिए शो को और भी मजेदार बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। याद हो कि  बिग बॉस 16 पिछले साल 1 अक्टूब से शुरू हुआ था और इस शो को लोगों ने इतना पसंद किया कि इसे 1 महीने आगे बढ़ाना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button