ब्रेकिंग
PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप कमरे में निवस्त्र मिली लाश,... पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडराया, सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल मध्यप्रदेश में एक मई से होगे ट्रांसफर मुख्यमंत्री ने शिक्षण सत्र खत्म होने के बाद बताया तबादलों का क... लखनऊ में भीषण आग, 65 झोपडिय़ां जलीं, रुक-रुककर फटते रहे सिलेंडर, 6 घंटे में काबू पाया
मध्यप्रदेश

ख्याल सभागार में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति, जनजातीय संग्रहालय में पुतुल समारोह का तीसरा दिन

भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शुक्रवार 15 सितंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

धार्मिक अनुष्ठान – कोलार के दानिशकुंज में स्थित जिनालय में धार्मिक अनुष्ठान सुबह आठ बजे से।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में ‘माह का प्रादर्श’ श्रंखला के तहत सितंबर माह के प्रादर्श के रूप में जिला मधुबनी, बिहार के लोक समुदाय से संकलित मिथिलांचल क्षेत्र में प्रचलित तांबे के अनुष्ठानिक पात्र ‘कलशा’ को दर्शकों के अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया गया है। आप इसे सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक देख सकते हैं।

चित्र प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार ग्लोरिया भभोर के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 41वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी सितंबर माह के अंत तक रहेगी। इसे दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक देखा जा सकता है।

अभिनय कार्यशाला – शहर के लिटिल बैले सभागार में अभिनय की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में देशभर के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। यहां वरिष्ठ रंगकर्मी और अभिनेता आलोक चटर्जी अभिनय के विभिन्न पहलुओं और अदायगी का पाठ पढ़ा रहे हैं। समय शाम 05 बजे से है।

पुतुल समारोह – मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में कठपुतली कला की विविध शैलियों पर एकाग्र पुतुल समारोह का आयोजन 13 से 17 सितंबर तक किया जा रहा है। इस समारोह में तीसरे दिन शुक्रवार को दस्ताना, छड़, धागा शैली में विभाष उपाध्याय एवं साथी, भिलाई द्वारा चरणदास चोर और पंडवानी की प्रस्तुति दी जाएगी। समय शाम सात बजे से है।

ओडिसी नृत्य – नर्मदापुर रोड स्थित नवीन सभागार ‘ख्याल- कलाप्रेमियों का’ में नम्रता मेहता द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। समय शाम सात बजे से और कार्यक्रम में प्रवेश निश्शुल्क है।

Related Articles

Back to top button