ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गणपति घाट पर पहाड़ी पर बैठा दिखा बाघ, लोगों ने लिये फोटो-वीडियो

गुजरी।  राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर जंगल में बाघ पहुंच गया। सड़क के पास पहाड़ी पर निकल रहें। वाहनों को पहाड़ी के ऊपर से देखता रहा। तभी वहां से निकल रहें लोगों ने बाघ को अपने मोबाइल में भी कैद किया। बताया जा रहा है कि बाघ सुबह से ही घाट के जंगलों में घूम रहा था। आसपास गांव में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना के बाद काकड़दा फारेस्ट अधिकारी भी मौके पर पहुचे।

जानकारी अनुसार धामनोद निवासी प्रशांत सेन ने बताया कि मैं उज्जैन जा रहा था। तभी सिद्धि विनायक बस में शाम 4 बजे उज्जैन के लिए निकला था। तभी गणपति घाट पर करीब शाम 4:45 पर पहाड़ी के ऊपर बाघ खड़ा होकर सड़क की ओर वाहनों को निकलता हुए देख रहा था। तभी मेरे हाथ में मोबाइल होने से मेने तुरंत बाघ के पहाड़ी पर खड़े लुक को अपने मोबाइल में वीडियो बनाकर कैद कर लिया।

वहीं सेन ने अपील की है कि आसपास जंगल में बाघ घूम रहा है। सभी लोग सतर्क रहें। वहीं गुजरी निवासी आकाश प्रजापत ने बताया कि मैं और मेरे तीन दोस्त बुधवार को गणपति मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे तभी बाघ सुबह 10 बजे घाट की सड़क पर सड़क पार कर रहा था।

मंदिर के पुजारीजी ने उनके मोबाइल में जंगल में जाते हुए कैद भी किया। वहीं वीडियो इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आसपास करीब 30 -40 गांव लगे हुए हैं। वीडियो वायरल होते ही लोगों में डर का माहौल बन गया है। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। आसपास सभी गांव बाघ दिखाने पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है।एवं गांव में रात्रि में घर के बाहर न निकले यह भी अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button