ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

विकास के मामले में मध्य प्रदेश बहुत आगे निकल चुका है- केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह

इंदौर। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने इंदौर में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार गरीब कल्याण के संकल्प के साथ निरंतर काम कर रही है। मध्य प्रदेश आज विकास के क्षेत्र में बहुत आगे निकल चुका है।

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 14, 2023

उन्होंने कहा कि साल 2014 के बाद देश के 25 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश के एक करोड़ से अधिक लोग हैं। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार अपनी राशि भेज रही है, उसमें मध्य प्रदेश सरकार भी अपनी राशि जोड़कर किसानों को लाभ पहुंचा रहा है।

प्रदेश में रोजगार बढ़ा

उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 15.42 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं, जिससे 29 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। 80 लाख किसानों को 12 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना 44 लाख लोगों को आवास मिले हैं। प्रदेश में भी संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रदेश में पांच गुना बिजली उत्पादन बढ़ा है। इलेक्ट्रिक वाहनों, प्रदूषण कम करने के लिए और ग्रीन एनर्जी के तहत इसे और बढ़ाने की ओर प्रयास कर रहे हैं। 100 करोड़ में रविदास का भूमिन्यास किया गया। 42 लाख महिलाओं को उज्जवला के गैस कनेक्शन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button