ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एसपी के आवास के पास पुलिसकर्मी बनकर महिला से सोने के कड़े और अंगूठी ले गए बदमाश

उज्जैन। उदयन मार्ग पर एसपी बंगले से कुछ दूरी पर बुधवार सुबह एक महिला को नकली पुलिसकर्मी बनकर दो लोगों ने डराया और उससे आभूषण उतरवा लिए। इसके बाद जेवर कागज की पुड़िया में बांधकर उसे झोले में रखने को कहा, महिला ने घर जाकर पुड़िया खोली तो जेवर नकली निकले। मामले में माधवनगर पुलिस को शिकायत की गई है।

दर्शन के लिए मंदिर गई थी महिला

पुलिस ने बताया कि शंकुतला पत्नी जवाहरलाल अग्रवाल उम्र 70 वर्ष निवासी उदयन मार्ग बुधवार सुबह रोजाना की तरह अलकापुरी में हनुमान मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी। जहां से वह करीब 9 बजे पैदल घर लौट रही थी। एसपी बंगले से कुछ दूरी पर ही उसे दो युवकों ने रोक लिया और कहा कि अम्मा यहां क्यों घूम रही हो, रात को यहां चाकूबाजी हो गई है।

बोले-जेवर उतारकर झोले में रख लो

इसके बाद उसे डराया कि अपने जेवर उतारकर झोले में रख लो। महिला ने अपने हाथ में पहने हुए सोने के कड़े और अंगूठी उतारी तो दोनों ने उसे कहा कि जेवर इस कागज में बांध देते हैं। इसके बाद महिला के सामने कड़े व अंगूठी कागज की पुड़िया में बांधकर उसके झोल में रख दिए। महिला ने घर जाकर पुड़िया खोली तो उसमें नकली कड़े व अंगूठी निकली थी। इसके बाद वह स्वजन के साथ माधवनगर थाने पहुंची और शिकायत की।

पाश इलाके में हुई वारदात

उदयन मार्ग पर जहां वारदात हुई वहां से कुछ दूरी पर ही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी सचिन शर्मा के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों के बंगले बने हुए है। इसके बाद भी बदमाश पुलिसकर्मी बनकर वृद्धा को झांसा देकर आभूषण ले गए।

Related Articles

Back to top button