ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

युवक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, चलती ट्रेन में गिरा गहनों और नगदी से भरा बैग महिला को लौटाया

छतरपुर : छतरपुर जिले के हरपालपुर रेलवे स्टेशन से गुजरात के राजकोट जाने को इंटरसिटी ट्रेन में सवार यात्री का बैग आउट सिंगल के पास ट्रेन से नीचे गिर गया। बैग में कीमती गहने नगदी के पास आवश्यक दस्तावेज भी थे। बैग नगर के वार्ड एक में रहने वाले धर्मावतार यादव को मिला जिन्होंने ईमानदारी की मिसाल पेश की। बैग में मिले आधारकार्ड से महिला और उसके पति की पहचान कर फोन लगा कर उसको बुलाकर बैग वापस किया। जहां अब मजदूर दंपति बोले कि हमें बर्बाद होने से बचा लिया गया है।

●ये है पूरा मामाला…

मजदूर दंपति शंभुदयाल, मानकुंवर रैकवार बीते रोज अपने गांव उत्तरप्रदेश के नकरा जिला महोबा से गुजरात के राजकोट मजदूरी करने जा रहे थे। बैग में सोने की नाक कील, एक सोने का लॉकेट, चांदी की दो जोड़ी पायल, तीन जोड़ी मीना 61,00 नगदी सहित आवश्यक दस्तावेज सहित कपड़े रखे थे। यहां जैसे ही इंटरसिटी ट्रैन में हरपालपुर स्टेशन से बैठकर झांसी के लिए निकले तो हरपालपुर स्टेशन निकलते ही उनका बैग अज्ञात बदमाशों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया।

●मोबाइल पर मिली बैग की सूचना…

बैग के बारे में जानकारी मजदूर दंपति को जब लगी वो झांसी स्टेशन पर उतरे ट्रेन की बोगी में बैग को काफी तलाश करने बाद नहीं मिलने पर दुखी होकर बैठ गए। तभी उनके नकरा गांव के प्रधान द्वारा मोबाइल पर कॉल कर उनके बैग मिलने की सूचना दी गई। जिसके बाद मजदूर दंपति झांसी से ट्रेन पकड़ हरपालपुर लौट आये जहां धर्मावतार द्वारा उनको बैग लौटाया गया।

वहीं बैग मिलने की खुशी में मजदूर दंपति के आंखों से आंसू निकल आये वो युवक की ईमानदारी देखकर ढ़ेर सारी दुआएं दी।

Related Articles

Back to top button