ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खमरिया में बारूद भरते समय विस्‍फोट, मजदूर घायल

जबलपुर। आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में बुधवार की सुबह एक फिलिंग सेक्शन में विस्फोट हो गया। इस घटना में एक आयुध वीर संविदा श्रमिक घायल हो गया। बुरी तरह से घायल इस श्रमिक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओएफके के भरण अनुभाग क्रमांक नौ में मल्टीमोड हैंडग्रेनेड की फिलिंग का काम हो रहा था

भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओएफके के भरण अनुभाग क्रमांक नौ में मल्टीमोड हैंडग्रेनेड की फिलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक बारूद में विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से रघुनाथ नामक एक आयुध वीर संविदा कर्मी बुरी तरह झुलस गया।

गहन उपचार के लिए एक निजी अस्पताल के लिए रेफर

कर्मी के हाथ, जांघ और पीठ गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तत्काल बाद घायल रघुनाथ को ओएफके हास्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत चिंताजनक होने की वजह से उसे गहन उपचार के लिए एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button