ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

20 अवैध कालोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू, भोपाल भेजी सूची

भिंड। शहर में 20 अवैध कालोनियां जल्द ही वैध हो जाएंगी। नगर पालिका में कालोनियों के ले आउट से लेकर उनका प्राथमिक प्रकाशन का काम पूरा हो चुका। दावे आपत्तियों का काम अंतिम चरण में हैं। अंतिम प्रकाशन के बाद अगले माह कालोनियों का रोड नाली का शुल्क तय होगा। इसके बाद अन्य कालोनी वैध की जाएगी और नगर पालिका की सभी सुविधाएं मिलेगी। इससे 60 हजार से ज्यादा लोगों का फायदा होगा।

साल 2022 की स्थिति के अनुसार शहर में करीब 37 अवैध कालोनियां हैं। इनमें से 20 का नाम भोपाल भेजा जा चुका है और शेष का काम जारी है। बतादें कि शहर में अब तक पांच कालोनियों को नगर पालिका के द्वारा वैध किया जा चुका है। अवैध कालोनियों में रहने वाले लोगों को जल्द ही गांव की गलियों जैसी रोड, कच्ची नालियों में ड्रेनेज की समस्या और झूलते बिजली के तारों से मुक्ति मिलने वाली है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पहले चरण में 2016 के पहले की अवैध कॉलोनियां वैध होगी। इन कालोनियों में लोगों को सभी सुविधाएं मिलेगी। चार माह से इन कालोनियों का सर्वे और ले आउट डालने का काम किया जा रहा है। इसके बाद प्राथमिक प्रकाशन भी किया गया है। इसके बाद अंतिम प्रकाशन के लिए कलेक्टर के पास भेजा जाएगा। उनकी अनुमति के बाद काम शुरू हो जाएगा।

जर्जर बिजली की लाइन से मिलेगी राहत

इन कालोनियों में बिजली के तार झूल रहे हैं। इन झूलते तारों से दुर्घटना की आशंका है। साथ ही हर माह 2 से 3 हजार रुपये की बिजली बिल दिया जा रहा है। क्योंकि यहां प्रति यूनिट 10 रुपये से ज्यादा चार्ज है। इसके अलावा इन कालोनियों में सरकारी बैंकों से मकान निर्माण के लिए लोन भी नहीं मिलता है। वैध होने के के बाद सभी सुविधाएं मिल सकेगी।

इन कालोनियों में हालत खराब

शहर में जोशी नगर, कुशवाह काालोनी, हरियल बाग, एसएएफ के सामने, यादव काालोनी, ओझा काालोनी, श्रीकृष्ण नगर, भट्टा कालोनी, खंडेलवाल नगर, मातादीन का पुरा, बघेल कालोनी सहित अन्य कालोनियों में हालत खराब है। इनमें अधिकांश में कच्ची रोड है तो खुली नालियों से पानी रोड पर आ जाता है। मच्छरों और बदबू से रहवासी परेशान है। इन सबका निराकरण नगर पालिका करेगी।

2022 तक की अवैध कालोनियों की सूची भेजी

नपा से मिली जानकारी अनुसार शहर में 2022 तक की अवैध कालोनियों की सूची तैयार की गई है। फिलहाल 20 कालोनियों की सूची तैयार हो चुकी है। इसकी सूची भोपाल भेजी गई है। इसके अलावा अन्य की सूची की तैयारियां चल रही है।

शहर में वर्ष 2016 से पहले अस्तित्व में आई अवैध कालोनियों को वैध करने की कार्रवाई चल रही है। फिलहाल 20 कालोनियों को चिह्नित किया गया है। इससे पहले पांच कालोनियों को वैध किया जा चुका है। -वीरेंद्र तिवारी, सीएमओ नपा भिंड

Related Articles

Back to top button