ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, 15 सितंबर को होगी महापंचायत

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में 16 अगस्त से चल रही सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को स्थगित हो गई। मध्य प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों की सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के साथ बैठक में तय हुआ कि 15 सितंबर को लाल परेड मैदान पर महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें कर्मचारियों की वेतनमान और अलग संवर्ग बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणा कर सकते हैं।

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के राष्ट्रीय संगठन के अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि लंबे आंदोलन के बाद सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों की महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया है।

पूरी संभावना है कि इसमें हमारी मांगों की पूर्ति होगी। इसे देखते हुए विभागीय मंत्री से चर्चा के बाद 16 अगस्त से चल रहे आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अभी समिति के कर्मचारियों को समिति द्वारा वेतन दिया जाता है।

कई समितियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण वेतन देने में परेशानी आती है। कर्मचारियों की मांग है कि वेतन का भुगतान सरकार करे और अलग संवर्ग भी बनाए ताकि कोई परेशानी न आए। सहकारी समितियों में 45 हजार से अधिक कर्मचारी हैं।

Related Articles

Back to top button