ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

छात्राओं ने स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और बदतमीजी करने का लगाया आरोप, कलेक्टर से की कार्रवाई करने की मांग

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 24 घंटे के अंदर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का दूसरा मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत मरदाकला स्थित शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य के ऊपर स्कूली छात्राओं ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में जहां छात्राओं ने कलेक्टर से प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, वही प्राचार्य ने आरोप को गलत बताया है।

दरअसल, छेड़छाड़ के मामले में छुरा हॉस्टल संचालक की गिरफ्तारी के बाद आज मंगलवार को गरियाबंद ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मरदाकला स्थित शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य रवि प्रकाश अंगारे के ऊपर स्कूल की छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया। छात्राओं ने गरियाबंद कलेक्टर को कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपते हुए एक हफ्ते के अंदर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं कार्रवाई नहीं होने पर स्कूल मे तालाबंदी कर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और ग्रामवासी भी मौजूद थे।

छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य छात्राओं को क्लासरूम से अकेले बुला कर छेड़खानी करते हैं। अकेले में बुलाते हैं। छात्राओं से बदतमीजी भी करते हैं। अभिभावकों और ग्रामवासियों ने छात्राओं की शिकायत को सही बताते हुए कहा कि प्राचार्य के द्वारा बच्चियों को छुट्टी के दिन भी स्कूल बुलाया जाता है उनके मोबाइल नंबर की मांग की जाती है। बच्चों ने आज जब इस बारे में जानकारी दी तब हम सभी मिलकर गरियाबंद कलेक्टर से प्राचार्य को हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने आए हैं।

प्राचार्य रवि प्रकाश अंगारे को कहना है कि मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप निराधार है। मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। मेरे खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button