ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

विदेशी बाजार उछलने से चांदी 450 और सोना में 100 रुपये की तेजी

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के पहले ही दिन निवेशकों और सटोरियों की नीचे दामों पर लेवाली आने के कारण वायदा उछल गया। कामेक्स पर सोना कैडबरी 20 डालर बढ़कर 1930 डालर प्रति औंस और चांदी 26 सेंट बढ़कर 23.17 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इसके चलते सोमवार को इंदौर में सोना 100 रुपये बढ़कर 60600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 450 रुपये उछलकर 72700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि, बाजार में ग्राहकी का सपोर्ट कमजोर है। कामेक्स सोना ऊपर में 1930 तथा नीचे में 1916 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.17 व नीचे में 22.86 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

इंदौर में सोना कैडबरी रवा नकद में 60600 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60575 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55485 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 60500 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 72700 रुपये, चांदी टंच 72900 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 72700 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 72250 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना कैडबरी 60750 रुपये तथा सोना रवा 60650 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73000 रुपये तथा चांदी टंच 72900 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60750 रुपये तथा सोना रवा 60700 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 72900 रुपये तथा चांदी टंच 73000 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button