ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

करोड़ों का निवेश बदलेगा बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर, बीना रिफाइनरी में मंत्रियों ने तैयारियों का जायजा

सागर। बीना रिफाइनरी में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इससे रिफाइनरी का विस्तार होगा और कई सहायक कारखाने भी लगेंगे। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को रिफाइनरी परिसर में बनने वाले पेट्रोकेमिकल हब का भूमिपूजन करेंगे। रविवार को प्रदेश के तीन मंत्रियों अरविंद भदौरिया, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह व सांसद राजबहादुर सिंह ने आयोजन की तैयारियों का जायजा लेते हुए यह बात कही।

बदलेगी बुंदेलखंड की तकदीर और तस्वीर

मंत्री भदौरिया ने कहा कि इस परियोजना से बुंदेलखंड की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। इससे न केवल औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होगा बल्कि रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 15000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से एवं दो लाख व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोकेमिकल हब बन जाने से संपूर्ण मध्य प्रदेश में पेट्रोकेमिकल एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्र को सहायता प्राप्त होगी।

मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के इतिहास में 50 हजार करोड़ के निवेश से मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होगा। प्रथम बार उद्योग क्षेत्र में इतना बड़ा निवेश हो रहा है। इस निवेश से संपूर्ण मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होगा और रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगभग एक माह के अंदर दूसरी बार जिले में पधार रहे हैं। पेट्रोकेमिकल हब के साथ प्रधानमंत्री नदी जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाते हुए 40000 करोड़ से अधिक की राशि का शीघ्र ही भूमिपूजन भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button