ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पति की पिटाई से घायल महिला की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालाघाट। विवाह के बाद पत्नी के अवैध रिश्ते से गुस्साए युवक ने पत्नी की इतनी बेरहमी से पिटाई की, उसने सप्ताहभर बाद दम तोड़ दिया। मामला मलाजखंड थाना क्षेत्र का है। आरोपित पति को मलाजखंड पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

एक सितंबर की रात प्रेमी के साथ अपने ही घर में देखा था

थाना प्रभारी भूपेंद्र पंद्रे ने बताया कि मलाजखंड थाना क्षेत्र के ग्राम में रहने वाले एक ग्रामीण की पत्नी के दूसरे गांव में रहने वाले व्यक्ति से अवैध रिश्ते थे। एक सितंबर की रात पत्नी अपने प्रेमी के साथ अपने ही घर में थी। दोनाें को आपस में बातचीत करते हुए पति ने देख लिया। पति ने आवेश में आकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी।

बुजुर्गाें ने बैठक बुलाई, बैठक के बाद पत्नी प्रेमी के साथ उसके घर चली गई

अगले दिन गांव के बुजुर्गाें ने इस मामले में बैठक बुलाई। बैठक के बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई, लेकिन कुछ दिन बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। पति की मारपीट से महिला को अंदरूनी चोटें आई थीं, जिसके कारण उसकी हालत खराब होने लगी। प्रेमी व उसके स्वजनों ने उसे बिरसा अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पत्नी की हत्या के मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि आरोपित पति खेती-किसानी का कार्य करता है। उसके तीन बच्चे हैं।

Related Articles

Back to top button