ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना, इन जगहों पर बारिश होने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में कल दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी है। दोपहर के बाद शाम को और फिर रात भर रुक-रुककर बारिश हो रही है। लगातार बारिश और हवाओं ने राजधानी का पारा भी गिरा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आज और कल बादल बरसेंगे।  मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा बना रहेगा। दिल्ली और एनसीआर में कुछ स्थानों पर अगले 2-3 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तापमान में आई गिरावट
इन दिनों दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन चल रहा है। मौसम विभाग ने इस दौरान दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी की थी। अब तक 37-38 चल रहा तापमान बारिश के कारण 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे तक 009.7 मिमी व शाम 5:30 बजे तक 001.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण दिल्ली में सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में दर्ज हुआ। यह तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं स्पोट्स कॉम्पलेक्स में 31.7, रिज व नरेला इलाके में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रिज इलाके में तो न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी इलाके में 015.4 मिमी बारिश भी दर्ज की गई है। दिल्ली में मौसम ने शुक्रवार से ही करवट ले ली थी। दिन भर बादल छाए थे और शाम होते-होते कुछ इलाकों में बूंदाबादी शुरू हुई थी। वहीं शनिवार सुबह कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिन भर आसमान में बादलों की छाए रहे। शाम को भी कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button