ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बालकृष्ण बाग में होंगे राठौर समाज के चुनाव, गीता भवन में होगी स्वामी भास्करानंद की भागवत कथा

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 10 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें राठौर समाज के चुनाव, श्याम महोत्सव और प्रभातफेरी महोत्सव का आयोजन होगा। इसके साथ ही भागवत कथा की शुरुआत भी होगी। बौद्ध महासभा का सत्कार समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ है। छत्रीबाग में उनचे प्रवचन प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– श्री सकल पंच राठौर समाज के अध्यक्ष पद का चुनाव धार रोड स्थित बालकृष्ण बाग में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। इसके बाद मतपत्रों की गिनती शुरू होगी और देर रात चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए मनोज राठौर और विजय देवड़ा के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों दावेदार ने घर-घर पहुंच सभी समाजजन से मतदान की अपील की है। निष्पक्ष चुनाव के लिए 13 सदस्यीय निर्वाचन समिति बनाई गई है।

– वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज के मुखारविंद से सात दिनी भागवत कथा 10 से 16 सितंबर तक गीता भवन सत्संग सभागृह में होगी। पहले दिन दोपहर 3 बजे गीता भवन प्रांगण में शोभायात्रा निकलेगी। कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से होगी।

– गुजराती समाज इंदौर द्वारा शताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में शाम 6.30 बजे इंटरनेशनल दिव्यांग ग्रुप का भागवत गीता आन व्हील्स और पूर्व अध्यक्षों का सम्मान समारोह बास्केटबाल कांप्ल्केस् में आयोजित किया जाएगा। इसमें 17 दिव्यांग व्हील चेयर पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ये जापान सहित 10 से अधिक देशोंं में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इसमें समाज के 10 अध्यक्षों का सम्मान होगा।

– श्याम मित्र मंडल शिव मोतीनगर की मेजबानी में शाम 7 बजे से अ.भा. श्याम महोत्सव का आयोजन राजीव गांधी चौराहा स्थित शुभ कारज गार्डन पर होगा। श्याम भक्त पुष्पा मित्तल के सानिध्य में देश के अनेक ख्याति प्राप्त भजन गायक, कोलकाता के पुष्प सज्जाकार एवं देशभर में फैले खाटू श्याम भक्त शामिल होंगे। लगभग ढाई हजार भक्त दूसरे शहरों से आएंगे और इतने ही भक्त शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आएंगे।

– तीन दिनी प्रभातफेरी महोत्सव में गुमाश्ता नगर श्रीधर धाम में रात 8 बजे संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माहेश्वरी बंधु जुटेंगे। साथ ही आराध्य का शृंगार भी होगा और संतों के प्रवचन भी होंगे। तीन दिनी महोत्सव का समापन 10 सितंबर को होगा।

Related Articles

Back to top button