ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

G20 Summit: डिंडौरी की बैगा लहरी बाई ने जी-20 वेन्यू में लगाई मोटे अनाज प्रदर्शनी, विदेशी मेहमानों ने की सराहना

डिंडौरी। देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 के आयोजन में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से आए किसानों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसमे डिंडौरी जिले से बैगा महिला लहरी बाई द्वारा भागीदारी कर विशेष भूमिका अदा की गई। लहरी बाई ने अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के तारतम्य में जिले के श्रीअन्न और श्रीअन्न से बने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। उत्पाद को देश विदेश से आए सभी अतिथियों के द्वारा बहुत सराहा गया है।

लहरी बाई का बीज बैंक

बैगा महिला लहरी बाई द्वारा विलुप्त हो रहे मोटे अनाज के बीज को संरक्षित करने के लिए बीज बैंक तैयार किया गया है। यहां उनके पास दो दर्जन से अधिक विलुप्त हो रहे मोटे अनाज का बीज उनके पास मौजूद है। जिन्हें वे किसानों को बोनी के लिए उपलब्ध कराती हैं। लहरी बाई को बड़े स्तर पर सम्मान भी इस पहल को लेकर मिल चुका है। जिले से कृषि विभाग के अमले द्वारा उन्हें दिल्ली उत्पाद का प्रदर्शनी लगाने ले जाया गया है।

लहरी बाई के अलावा जी 20 में एमपी के अशोकनगर की मशहूर चंदेरी कला को भी शामिल किया गया है। जी-20 में शामिल होने आए मेहमानों को चंदेरी कला की साल भेंट की गई है।

Related Articles

Back to top button