ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 समिट में लांच किया ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस) को लांच किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन में वन अर्थ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनाल मिलाने की अपील की। उन्होंने समिट में शामिल सभी देशों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया है।

ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस लांच के वक्त ये रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस लांच किया उस दौरान उनके साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, इटली के प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो भी मौजूद रहे।

ग्रीन क्रेडिट पहल पर हो काम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस के साथ ‘पर्यावरण और जलवायु अवलोकन के लिए जी-20 सैटेलाइट मिशन’ की शुरुआत करने के लिए कहा। इसके साथ ही जी-20 के लीडर्स से ग्रीन क्रेडिट पहल पर काम शुरू करने की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया के सभी देशों को मिलकर ईंधन मिश्रण पर काम करना चाहिए। सम्मेलन में उन्होंने पेट्रोल में इथेनाल का मिश्रण 20 प्रतिशत करने की पहल की। उन्होंने कहा कि दुनिया की भलाई के लिए इसके विकसित करने पर काम कर सकते हैं। यह जलवायु की सुरक्षा के लिए एक बड़ा योगदान होगा।

Related Articles

Back to top button