ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रपट से बह रहे पानी में फंसी बच्चों से भरी स्कूल बस, ग्रामीणों ने बचाया

महू। तेज बारिश के कारण महू शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर ग्राम कवटी के रपट के ऊपर से पानी बह निकला। इसके कारण शुक्रवार शाम को एक स्कूल बस भी फंस गई। बस में स्कूली विद्यार्थी बैठे थे। बस के फंसते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक-एक कर गोद में लेकर बच्चों को बाहर निकाला और रपट के किनारे लेकर पहुंचे। हालांकि, ग्रामीणों की मौजूदगी और बारिश थमने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। राऊ स्थित निजी स्कूल की बस गांव में बच्चों को छोड़कर निकल रही थी। सुबह से हो रही तेज बारिश से गांव की रपट के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे रपट नजर ही नहीं आ रही थी। इसके बावजूद बस चालक ने रपट से बस निकालने की कोशिश की। तभी बस का आगे का एक पहिया रपट से नीचे उतर गया और बस तिरछी हो गई। इससे बस पलटने की स्थिति में आ गई।

गोद में उठाकर बच्चों को रपट की दूसरी ओर पहुंचाया

यह देखते ही ग्रामीण इकट्ठा हुए और बस की ओर भागे। इसके बाद एक-एक कर बच्चों को गोद में लेकर ग्रामीणों ने बस के बाहर निकालकर रपट के किनारे पहुंचाया। इसके बाद रपट में फंसी स्कूल बस को भी बाहर निकाला। इससे बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस रपट को लेकर कई बार पंचायत में भी शिकायत की, पर इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। हर बारिश में यहां रपट के ऊपर से पानी बहने लगता है।

Related Articles

Back to top button