ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Abhishek Malhan के लिए मुश्किल हुआ जिया शंकर से दूर रहना, ‘जुदाईयां’ में दोनों की केमिस्ट्री से नहीं हटेगी नजर

नई दिल्ली। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खूब ट्रेंड हुआ। सोशल मीडिया पर शो के एक- एक एपिसोड की चर्चा रही। वहीं, अब बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हो चुका है, लेकिन कंटेस्टेंट्स की चर्चा अभी भी बनी हुई है।

बिग बॉस ओटीटी 2 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं आभिषेक मल्हान और जिया शंकर। शो में दोनों की केमिस्ट्री ने हर किसी का ध्यान खींचा। बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी दोनों से जुड़ी खबरें अक्सर आती रही। वहीं, अब जिया शंकर और अभिषेक मल्हान का नया म्यूजिक वीडियो ‘जुदाईयां’ रिलीज हो गया है।

अभिषेक और जिया की केमिस्ट्री

‘जुदाईयां’ पिछले काफी दिनों से खबरों में बना हुआ था। गाने में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं और इनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान जिया शंकर और अभिषेक मल्हान की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यहां तक कि फैंस ने इन्हें प्यार से अभिया नाम भी दे दिया, जो ट्विटर पर खूब ट्रेंड हुआ। ‘जुदाईयां’ में भी अभिया की जोड़ी दिल छूते हुए नजर आ रही है।

कौन हैं गाने के सिंगर

‘जुदाइयां’ का टीजर कुछ दिन पहले 5 सितंबर को जारी किया गया था। अब 8 सितंबर को पूरा वीडियो रिलीज कर दिया गया है। गाने के सिंगर इवान तनवीर हैं और उन्होंने लिरिक्स भी तैयार किए हैं। वहीं, इसका म्यूजिक रजत नागपाल ने कंपोज किया है, जबकि डायरेक्शन गुरिंदर बावा का है।

फैंस को पसंद आया अभिया का सॉन्ग

जिया शंकर और अभिषेक मल्हान स्टारर ‘जुदाइयां’ चंद मिनट पहले ही रिलीज किया गया है और अब तक गाने को 5 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। गाने की सूदिंग रिदम लोगों को पसंद आ रही हैं, क्योंकि फैंस ने वीडियो पर कमेंट कर तारीफ की है।

Related Articles

Back to top button