ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नेशनल लोक अदालत कल, 57 खण्डपीठों के समक्ष होगी मामलों की सुनवाई

ग्वालियर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ‌पी सी गुप्ता के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय ग्वालियर,सिविल न्यायालय डबरा, भितरवार सहित कुटुम्ब न्यायालय ,श्रम न्यायालय, उपभोक्ता फोरम एवं रेलवे कोर्ट ग्वालियर में किया जा रहा है । इस नेशनल लोक अदालत में सिविल, आपराधिक, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के क्लेम प्रकरण, एनआई एक्ट के डिसआनर प्रकरण, पारिवारिक, वैवाहिक मामले, विधुत संबंधी इत्यादि प्रकृति के लम्बित मामलों में दोनो पक्षो की आपसी सहमति से राजीनामा के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा ।

नेशनल लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष विभिन्न बैंको, फायनेंस कम्पनियों, टेलीफोन कम्पनियों, विधुत मण्डल एवं नगर निगम के बकाया वसूली राशि के प्रीलिटिगेशन प्रकरण भी रखे जाएगें । नेशनल लोक अदालत के लिए विधुत कम्पनी, नगर निगम एवं बीमा कम्पनियों द्वारा नियमानुसार छूट प्रदान की जा रही है। नेशनल लोक अदालत में मामलों की सुनवाई के लिए प्रधान जिला ‌न्यायाधीश श्री पी सी गुप्ता द्वारा कुल 57 खण्डपीठें गठित की गई है, जिसमें जिला न्यायालय हेतु 42, सिविल न्यायालय डबरा-7, सिविल न्यायालय भितरवार-2, कुटुम्ब न्यायालय ग्वालियर-3 एवं श्रम न्यायालय ग्वालियर हेतु-2, उपभोक्ता फोरम हेतु-1 खण्डपीठों का गठन किया गया है।

हाल ही में नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को प्रमोद कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) द्वारा जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गालिब रसूल, वरूण शर्मा, जिला रजिस्ट्रार एवं अन्य न्यायाधीशगण तथा अधिवक्तागण उपस्थित रहे। प्रचार वाहन द्वारा ग्वालियर शहर के विभिन्न वार्डों की गलियों में जाकर नेशनल लोक अदालत की जानकारी एवं उससे होने वाले लाभों के बारे में आडियो एवं पंपलेट्स आदि के माध्यम से प्रचार‌-प्रसार किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button