ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रदेशभर में बीजेपी की जन-आशीर्वाद यात्राएं जारी, आज अलग-अलग शहरों से होगी प्रारंभ

भोपाल। मध्यप्रदेश में कुछ ही महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। बात करें बीजेपी की तो प्रदेश भर में बीजेपी की जन-आशीर्वाद यात्राएं जारी है। जन आशीर्वाद यात्राएं आज अलग-अलग शहरों से प्रारंभ होंगी। इस यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा मुरैना जिले के सबलगढ़ से शुरू होगी, जिसमें चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल होंगे। वहीं, विंध्य की यात्रा देवतलाब विधानसभा से शुरू होगी, जिसमें केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मंत्री राजेन्द्र शुक्ला शामिल होंगे। बात करें खण्डवा की तो यहां जन आशीर्वाद यात्रा खकनार से शुरू होगी, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इस यात्रा में शामिल होंगे। मंडला से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा आज शहपुरा के बिछिया से शुरू होगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद राकेश सिंह शामिल होंगे।

एक जन आशीर्वाद यात्रा मंदसौर के नयाखेड़ा से भी शुरू होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, मंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। बता दें कि यात्रा में अलग-अलग जगह पर रथसभा और जनसभा होगी। केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता सभाओं को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button