ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

राजगढ़ में बना बाबा रामदेव का मंदिर, धूमधाम से होगी प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्‍ठा

राजगढ़। दंड जोड पर बनकर तैयार हुए बाबा रामदेव जी के भव्य मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के पहले आज ऐतिहासिक कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा को लेकर तैयारियां कर ली गई है। इसके आलावा आज से 15 सितंबर तक के लिए बाबा रामदेवजी की कथा का आयोजन होगा। बाबा रामदेव जी की मूर्तियां 16 सितंबर को राजगढ नगर का भ्रमण करेंगी। इसके बाद 17 सितंबर को भव्य मंदिर में ज्योतिषियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी।

17 सितंबर को होगी प्राण-प्रतिष्‍ठा

राजगढ़-कालीपीठ मार्ग पर दंड जोड़ के समीप तंवर समाज द्वारा अपने आराध्य देव लोक देवता बाबा रामदेव जी का भव्य मंदिर बनाकर तैयार किया है। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से ऐतिहासिक भव्य मंदिर बनाकर तैयार किया है। अब 17 सितंबर को बाबा रामदेवजी की दूज के मौके पर प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। भव्य आयोजन को लेकर पिछले दिनों रविवार को सनातन धर्म के विभिन्न संगठनों, समितियों व संस्थाओं के पदाधिकारियों की एक बैठक भी हो चुकी है।

यह होंगे आयोजन

कार्यक्रम को लेकर 7 सितंबर को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा 7 से 15 सितंबर तक बाबा रामदेवजी की कथा का आयोजन होगा। प्रतिदिन कथा का वाचन श्यामदेव शास्त्री राजस्थान के द्वारा दोपहर 12 से 3 बजे तक किया जाएगा।

13 से 17 सितंबर तक श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें हवन प्रतिदिन दसुबह 8 से 12 बजे तक व शाम 3 से 6 बजे तक की जाएगी। इसके अलावा 16 सितंबर को सुबह 9 बजे से बाबा रामदेवजी का नगर भ्रमण रहेगा। जिसका स्थान-स्थान पर नगरवासियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। 17 सितंबर को बाबा रामदेवजी की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जन्मोत्सव का कार्यक्रम होगा व महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button