ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

टापू में तब्दील हुआ गांव, सड़क व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने कही ये बात, स्कूली बच्चों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

कवर्धा जिले में पिछले दो दिनों से हो रही रूक रूककर बारिश के चलते डंगनिया गांव में लबालब पानी भर गया है और पूरा गांव टापू में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांव में सड़क बनाया गया, लेकिन निकासी की व्यवस्था नहीं करने के कारण बारिश का पानी ग्रामीणों के मकानों में घूसने लगा है।

छोटे छोटे स्कूली बच्चो के साथ- साथ ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का पानी मकानों में घूस रहा है जिससे मकान ढहने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसा नहीं है कि मूसलाधार बारिश के चलते यह स्थिति निर्मित हुआ हो, हल्की बारिश में भी गांव टापू में तब्दील हो जाता है।

Related Articles

Back to top button