ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जमीन पैमाइश के नाम पर मांगे थे 10 हजार, सीओ बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

अमरोहा: अमरोहा के हसनपुर कोतवाली में तैनात एक दरोगा का घूस लेते वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आरोप है कि दरोगा ने भूमि पैमाइश के नाम पर प्रधान के पति से 10 हजार की मांग की थी।जिस पर पीड़ित ने दरोगा को पांच हजार रुपए दे दिए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। उधर पुलिस अधिकारी मामले में जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही कराने की बात कह रहे हैं। फिलहाल वीडियो 5 दिन पुराना बताया जा रहा है।रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ दरोगादरअसल ये पूरा मामला अमरोहा हसनपुर कोतवाली का है। कोतवाली में तैनात हल्का नंबर पांच के दरोगा दिनेश बालियान ने पैमाइश कराने से पहले सुविधा शुल्क के नाम पर दस हजार रुपए की मांग की। जिसके बाद कोतवाली इलाके के गांव भीमा ठीकरी निवासी प्रधान पति राजवीर सिंह ने दरोगा को पांच हजार रुपए दे दिए और बाकी रुपए काम हो जाने के बाद देने का वादा किया।रिश्वत के पैसे लेकर गद्दे के नीचे छुपाता दरोगालेकिन, जब काम नहीं हुआ तो पीड़ित प्रधान पति ने दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हुए वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि दरोगा दिनेश बालियान पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। फिलहाल इस बारे में दरोगा से कोई बात नहीं हो सकी है।सीओ सर्किल सतीश चंद्र पांडेयबोले सीओ – जांच के बाद एसपी को सौंपेगे रिपोर्टउन्होंने प्रधान पति से अपने ही कमरे में रिश्वत लेने के बाद रकम को बेड के गद्दे के नीचे छुपा दिया। उनकी यह करतूत मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। उधर इस मामले में जब पुलिस क्षेत्राधिकारी हसनपुर सतीश चंद्र पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी।

Related Articles

Back to top button