ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ट्रांसपोर्टर से तीन कारें किराये पर लेकर वापस नहीं की, पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

भोपाल,  शहर के मिसरोद इलाके में ट्रांसपोर्टर अपने एक परिचित कारोबारी के हाथों ठगी का शिकार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। आरोपित ने करीब तीन माह पहले पीड़ित से तीन कारें किराये पर ली थीं। उसके बाद उसने वापस नहीं की। ट्रांसपोर्टर अपनी कारें उससे कई बार मांग चुका था। आखिरकार परेशान होकर उसने आरोपित के खिलाफ मिसरोद थाने में एफआइआर दर्ज करा दी।

मिसरोद थाने के एसआइ सुधाकर शर्मा ने बताया कि छोला मंदिर इलाके में रहने वाले 33 वर्षीय गौरव शर्मा ट्रांसपोर्टर हैं। उनका ट्रेवल्स आफिस आशिमा माल में हैं। उनका परिचित नवनीत नायर है। वह भी ट्रेवल्स का काम करता है। नवनीत को कुछ माह पहले किराये के लिए कारों की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने गौरव शर्मा ने तीन कारें किराये पर मांगी थी। उसकी जरूरत को देखते हुए, पीड़ित ने तीन कारें उनको दे दी थी। उसके बाद गौरव ने जब कारें वापस मांगी तो वह उनको आजकल-आजकल करके टरका रहा था। कई बार वापस मांगने के बाद कार जब वापस नहीं मिली तो गौरव शर्मा ने पूरे मामले की लिखित शिकायत मिसरोद थाने में की थी। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात एफआइआर दर्ज कर ली है।

पहले भी ऐसे मांग लेता था, लेकिन वापस कर देता था

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित और पीड़ित दोनों के बीच अच्छा याराना रहा है। आरोपित पहले भी पीड़ित से कार ले चुका था, लेकिन वापस कर देता था। लेकिन इस बार उसने ऐसा नहीं किया। हारकर पीड़ित को पुलिस के समक्ष गुहार लगानी पड़ी।

Related Articles

Back to top button