ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जनवरी में करना ही पड़ेगी बड़ी तबादला सर्जरी

14 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का एकसाथ होगा तबादला

भोपाल…* भोपाल प्रदेश में संभवतः यह पहला मौका होगा कि जब एक साथ 14 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति के चलते बदला जाएगा। माना जाता है कि इससे पहले प्रदेश में इतनी संख्या में एक साथ इतने पुलिस अधीक्षक इस कारण से नहीं बदले गए हैं। इस वक्त प्रदेश के 13 जिलों में ऐसे पुलिस अधीक्षक और एक जिले में डीसीपी के पद पदस्थ हैं जो एक साथ पदोन्नत होने जा रहे हैं। वर्ष 2009 बैच में 26 आईपीएस अफसर हैं। ये इनमें से 14 अफसर जिलों में पदस्थ हैं। जबकि 5 अफसर पुलिस मुख्यालय ने बतौर एआईजी और सात अफसर बटालियन में कमांडेंट हैं। इन सभी को एक जनवरी को डीआईजी के पद पर पदोन्नति होने की संभावना हैं। पदोन्नति के बाद सभी का तबादला भी होगा। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित जिले होंगे। प्रदेश के 13 जिलों में वर्ष 2009 बैच के अफसर पदस्थ हैं, जबकि एक अफसर इंदौर में डीसीपी के पद पर हैं।
*इन जिलों में हैं एसपी* तरुण नायक सागर जिला, नवनीत भसीन रीवा, एसपी सीधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, विदिशा एसपी मोनिका शुक्ला, कटनी एसपी सुनील कुमार जैन, राजगढ़ एसपी अवधेश गोस्वामी, इंदौर के डीसीपी महेश चंद्र जैन, दमोह एसपी डीआर तेनीवार, ग्वालियर एसपी अमित सांघी, टीके विद्यार्थी एसपी निवाडी, सत्येंद्र कुमार शुक्ला एसपी उज्जैन, एसपी सिंगरोली बीरेंद्र कुमार सिंह, एसपी टीकमगढ़ प्रशांत खरे, एसपी हरदा मनीष कुमार अग्रवाल जिलों में पदस्थ हैं। जो एक जनवरी को पदोन्नत होकर डीआईजी बनेंगे। वहीं रुडाल्फो अलवारेस, ओपी त्रिपाठी, सविता सोहाने, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अनीता मालवीय, साकेत प्रकाश पांडे, अतुल सिंह बटालिनयों में कमांडेंट हैं। वहीं एसएसपी रेडियो अमित सिंह, शशिकांत शुक्ला डायरेक्टर फॉरेसिंक साइंस लैब के साथ ही एआईजी प्रशासन संतोष सिंह, एआईजी प्रबंध सुनील कुमार पांडे, आईजी एसटीएफ मनोज कुमार सिंह वर्ष 2009 बैच के अफसर हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button