ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

मस्क और जकरबर्ग की फाइट तय, ट्विटर पर होगी लाइव-स्ट्रीमिंग, चैरिटी में जाएगी इसकी कमाई

दुनिया की दो दिग्गज हस्तियों के बीच फाइट होनेवाली है। इस फाइट को एक्स यानी ट्विटर पर लाइव-स्ट्रीमिंग भी की जाएगी। टेक जगत के दो सबसे बड़े नाम और दुनिया को दो सबसे अमीर लोग, एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग सीधे एक दूसरे के साथ फाइट करने की तैयारी में जुटे हैं। खुद एलन मस्क ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने ये भी कहा कि इस फाइट से होनेवाली कमाई चैरिटी में दी जाएगी। एलन मस्क (Elon Musk) ट्वीटर (एक्स) के सीईओ हैं, तो मार्क जुकरबर्ग मेटा (फेसबुक) के सीईओ। इन दोनों में टेक वर्ल्ड में पहले से ही एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ चल रही है। मेटा ने एक्स को टक्कर देने के लिए हाल में अपना माइक्रोब्लॉगिंग ऐप Threads लॉन्च किया था।

रोचक होगी जंग

कुछ दिनों पहले एलन मस्क ने जकरबर्ग को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स केज फाइट के लिए चुनौती दी थी। जकरबर्ग ने इसे स्वीकार कर लिया था। इसके बाद से दोनों इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। मस्क जहां जुबानी जंग में जुटे हैं, वहीं जकरबर्ग इसे काफी गंभीरता से लेते दिख रहे हैं। पिछले महीने ब्राजीलियाई जुजुत्सु टूर्नामेंट का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने हिस्सा लिया था। बड़ी बात ये है कि उन्होंने इसमें अच्छा प्रदर्शन किया और पोडियम पर जगह पक्की की। अब देखना होगा कि एलन मस्क के खिलाफ केज फाइट में वौ कैसा प्रदर्शन करते हैं और इन दो रईसों में किसकी जीत होती है।

Related Articles

Back to top button