ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज ने जिलेवासियों का किया अभिवादन, जनआशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे

मंडला। अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान मंडला पहुंच चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री शाह, मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान, सांसद वी डी शर्मा एवं राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी के साथ मंंडला पहुंचे। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे एवं जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाथ उठाकर जिलेवासियों का किया अभिवादन और अमित शाह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मंगलवार को जबलपुर के डुमना विमानतल पर आगमन हुआ। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली से वायुयान द्वारा करीब 11.55 बजे डुमना विमानतल पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह आगवानी की। डुमना विमानतल पर अमित शाह का स्वागत केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मिनिस्टर इन वेटिंग प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी, सांसद वीडी शर्मा, विधायक अजय विश्नोई, नन्दनी मरावी, अशोक रोहाणी एवं सुशील तिवारी इंदु, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष वरकड़े, भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, अखिलेश जैन, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, हरेंद्र जीत सिंह बब्बू एवं शरद जैन, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले, नीरज सिंह ठाकुर, सुधांशु गुप्ता आदि ने किया।

रानी दुर्गावती की शौर्य भूमि

राव ने कहा कि यह वीरांगना रानी दुर्गावती की शौर्य भूमि रही है। यहां आज भी गौंड साम्राज्य की गौरवगाथा हमारे जीवन में एक नई अनुभूति का एहसास कराती है। हमारे केंद्रीय एवं राज्य के वरिष्ठ नेतृत्व की मंशा है कि हमारी यात्रा अधिक से अधिक विधानसभाओं से होकर गुजरे। इस क्रम में इस बार पूरे प्रदेश से विभिन्न क्षेत्रों के लिए 5 रथों को रवाना किया जा रहा है।

 

 

रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर गृह मंत्री अमित शाह करेंगे माल्यार्पण

बताया गया है कि गृहमंत्री अमित शाह का महाराजपुर स्थित संगम हेलीपेड में अगवानी होगी। साथ ही नगर के विभिन्न मार्गो में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जायेगा। शाह इस दौरान नगर में स्थापित रानी दुर्गावती स्मारक के समक्ष पहुंचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे। इसके बाद सभा स्थल पहुंचेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा पहले दिन मंडला से आरंभ होकर बिछिया पहुंचेगी।

रथ सभा भी होंगी

जन आशीर्वाद यात्रा मंडला से आरंभ होकर बम्हनी, ककैया, अंजनियां, होते हुए बिछिया पहुंचेगी। यहां आमसभा होगी यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह स्वागत किया जायेगा एवं रथ सभा भी होंगी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिह कुलस्ते, यात्रा के सहप्रभारी अभिलाष पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button