ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

Joe Biden की पत्नी जिल कोरोना संक्रमित, अमेरिकी राष्ट्रपति के G20 समिट में आने पर संशय

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी और प्रथम महिला जिल बाइडन कोरोना संक्रमित हो गई है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को जानकारी दी कि जिल बाइडेन में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव निकला है। गौरतलब है कि बीते साल अगस्त में भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी कोरोना संक्रमित हो गई थी।

जिल बाइडन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब यह संशय की स्थिति निर्मित हो गई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के G20 समिट में आएंगे या नहीं। अभी तक व्हाइट हाउस से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी

इधर रजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। जी-20 शिखर सम्मेलन 09-10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होगा। रूस के बाद चीन के राष्ट्रपति ने भी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है। जी-20 शिखर सम्मेलन के बतौर अध्यक्ष भारत सभी देशों के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास कर रहा है। एक तरफ अमेरिका के पक्ष में सबसे अमीर 7 देशों का समूह (जी-7) और दूसरी तरफ रूस व चीन का गठजोड़ के बीच बढ़ते तनाव से जी-20 के भावी स्वरूप को लेकर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं।

जी-20 में शामिल हैं ये देश

जी-20 संगठन में 19 देश (अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिणी अफ्रीका, तुर्किए, ब्रिटेन और अमेरिका) और यूरोपीय संघ हैं। इन देशों में विश्व की दो तिहाई आबादी रहती है।

Related Articles

Back to top button