ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

‘महाकाल लोक’ लोकार्पण महोत्सव में प्रस्तुति देंगे कैलाश खेर, सोनू निगम और सुखदेव चतुर्वेदी

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र ‘महाकाल लोक” के छह दिवसीय लोकार्पण महोत्सव में पद्मश्री गायक कैलाश खेर, सोनू निगम और पं. सुखदेव चतुर्वेदी प्रस्तुति देने आएंगे। तीनों की प्रस्तुति अलग-अलग दिन और स्थानों पर होगी। सम्राट विक्रमादित्य शोध पीठ और संस्कृति विभाग ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनानी शुरू की है।विभागीय रिपोर्ट के अनुसार आठ अक्टूबर को मथुरा के हवेली संगीत के जानकार गायक पं. सुखदेव चतुर्वेदी शास्त्रीनगर मैदान पर पहली बार महाकाल स्तोत्र गाएंगे। यह स्तोत्र पांच हजार साल पहले उज्जैन में शिक्षा ग्रहण करने आए भगवान श्रीकृष्ण ने देवाधिदेव महाकाल की स्तुति में गाया था। साथ ही शिव पर केंद्रित अन्य रचनाओं का ध्रुपद गायन करेंगे। 10 अक्टूबर को पद्मश्री पार्श्व गायक सोनू निगम दशहरा मैदान और 11 अक्टूबर को कैलाश खैर कार्तिक मेला मैदान पर प्रस्तुति देंगे। तीनों ही प्रस्तुतियां रात आठ बजे से होंगी। प्रस्तुति के लिए तीनों ही जगह मंच बनाने का काम अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। मालूम हो कि 316 करोड़ रुपये से तैयार ‘महाकाल लोक” का लोकार्पण 11 अक्टूबर की शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में होना है। उनके आगमन और लोकार्पण के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। लोकार्पण से पहले लोगों के बीच उत्साह और आनंद का माहौल बनाने के लिए छह दिनी कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में तय हुए हैं। बताया गया है कि महोत्सव की शुरुआत परंपरा अनुसार हर दशहरे (5 अक्टूबर) पर निकाली जाने वाली राजाधिराज महाकाल की सवारी से की जाएगी। इस बार महाकाल की सवारी को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। अन्य प्रदेशों के बैंड, भजन मंडलियां भी सवारी में शामिल होंगी। सवारी के माध्यम से लोगों को लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने को आमंत्रित भी किया जाएगा।
महाकाल पर केंद्रित महानाट्य और लेजर शो भी
सम्राट विक्रमादित्य शोध पीठ की ओर से महाकाल पर केंद्रित महानाट्य और लेजर शो भी होगा। तय कार्यक्रम अनुसार सात से नौ अक्टूबर तक शास्त्री नगर मैदान पर प्रतिदिन शाम 7.30 बजे से 9.30 बजे तक महानाट्य ‘महाकाल गाथा” का मंचन होगा। इसमें करीब 250 कलाकार प्रस्तुति देंगे। शुभारंभ वाले दिन शिव पर केंद्रित लेजर शो होगा। यही लेजर शो सोनू निगम की प्रस्तुति से पहले दशहरा मैदान पर होगा।
इंडियाज गाट टेलेंट में प्रस्तुति दे चुके कलाकार भी आएंगे
टेलीविजन शो इंडियाज गाट टेलेंट में प्रस्तुति देकर देशभर में नाम कमाए बाम्बे स्क्वाड एवं वारियर ग्रुप के कलाकार एक्रोबेक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। उनकी प्रस्तुति भगवान शिव और गणेश पर केंद्रित होगी।

Related Articles

Back to top button