ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी रमण त्रिवेदी को लंदन में मिला सेवा सम्मान

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की कान्फ्रेंस में हुए सम्मानित
मंदिर के पहले पुजारी जिन्हें विदेश में मिला सम्मान

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित रमण त्रिवेदी को लंदन में सेवा सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा आयोजित कान्फ्रेंस में वीरेंद्र शर्मा मेंबर ऑफ पार्लियामेंट ब्रिटिश गवर्नमेंट लंदन यूनाइटेड किंगडम द्वारा उनके सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। पंडित त्रिवेदी ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के पहले ऐसे पुजारी है जिन्हें भारत से बाहर दूसरे देश में सेवा सम्मान प्रदान किया गया है। पंडित त्रिवेदी ने बताया कि सम्मान समारोह के दौरान उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट मप्र इंदौर के पंडित संतोष शुक्ला भी प्रमुख रूप से मौजूद थे। सम्मान में उन्हें सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन यूके के चेयरमैन डॉ. दिवाकर सुकुल ने पंडित त्रिवेदी को यह सम्मान देने के लिए लंदन के लिए आमंत्रित किया था। सम्मान के दौरान आयोजकों ने पंडित त्रिवेदी को लंदन का भ्रमण कराया व वहां रह रहे कई प्रतिष्ठित भारतीय परिवारों से भी मिलाया। इस दौरान पंडित त्रिवेदी बंकिंघम पैलेस देखने भी पहुंचे थे। शीघ्र ही सम्मान लेकर पंडित त्रिवेदी भारत लौटकर उज्जैन में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे। पंडित त्रिवेदी को इस उपलब्धि पर जीत सिंह, निधि सिंह, तिथि  भल्ला, हिमांशु शुक्ला, विवेक जैन, संजय सिंह, जय शर्मा, अरुण ठाकुर, पुजारी दिनेश गुरु, पुजारी उमेश गुरु, पुजारी लालू गुरु, पुजारी गोपाल गुरु, पुजारी देव गुरु, कुमारी संजोग, श्रीमती निर्मला त्रिवेदी, दिवाकर शुक्ल, राखी शुक्ल, कुमारी दिव्या, राजेंद्र जाजू आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button