ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जन्माष्टमी तक चलेगी प्राणामी मंदिर में वीतक कथा, सैकड़ों श्रद्धालु हो रहे शामिल

पन्ना। हर साल की तरह इस वर्ष भी पन्ना के अनंत श्री प्राणनाथ जी मंदिर के धर्म संसद दरबार साहिब में श्रावण मास बीते 7 अगस्त से दोपहर 12 से 2 बजे तक वीतक कथा का रसपान कराया जा रहा है। वीतक कथाकार धर्म उपदेशक पंडित श्याम बिहारी दुबे वीतक ग्रंथ के विभिन्न प्रसंगो की व्याख्या सरल भाषा में कर रहे हैं। वीतक ग्रंथ की चौपाइयों का वाचन पुजारी प्रिंस शर्मा द्वारा किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने के लिए पन्ना के अलावा देश के कई प्रदेशों के प्रणामी समाज के लोग पन्ना में रहकर कथा का अमृत पान कर रहे हैं। जन्माष्टमी तक चलने वाली इस कथा में प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

व्यास पीठ से पूज्य महाराज जी कथा के माध्यम से ज्ञानामृत का रसपान कर रहे हैं साथ कथा के बीच-बीच में आने वाले रहस्यों का सरलीकरण कर उन्हें विस्तार से समझा रहे हैं। श्रावण मास से श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक चलने वाली इस वीतक विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या प्रस्तुत कर स्रोतों को सदियों पुराने ज्ञान से परिचित कराया जा रहा है। पूज्य महाराज जी ने वीतक कथा के अंदर छुपे आध्यात्मिक रहस्याओं से लोगों को परिचित कराया। विभिन्न आकर्षित झांकी के साथ व्यास पीठ को फूलों से श्रृंगार किया गया है। वीतक कथा में श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट का पूरा सहयोग रहता है। इस धार्मिक आयोजन में ट्रस्ट बोर्ड के पदाधिकारियौ में उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिन रंजीत शर्मा, न्यासी चंद्र कृष्ण त्रिपाठी, अभय शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, प्रमोद शर्मा, गोपाल शर्मा, तिलक राज शर्मा, महाप्रबंधक वेशभूषण शर्मा, उप प्रबंधक आशीष शर्मा व्यवस्था में शामिल रहते हैं।

Related Articles

Back to top button