ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सैंपल लेकर लाहन नष्ट, 50 हजार रुपये जब्त

कटनी। जिले में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं निर्माण की रोकथाम के लिए निरंतर विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में आबकारी वृत्त बहोरीबन्द के ग्राम करहैया, मतवारी, ढुढरी, रेैपुरा, धरमपुरा एवं ग्राम कैमोरी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पीएन कोरचे के नेतृत्व में शराब का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

दबिश के दौरान आबकारी की टीम ए द्वारा 460 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 27 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। लाहन तथा शराब की अनुमानित राशि लगभग 50 हजार 56 रुपये जब्त की है। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लेकर नष्ट किया गया। अभियान के दौरान 4 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किए गए। अभियान के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पटेल, महेन्द्र कुमार शुक्ला, केशव प्रसाद उइके आबकारी आरक्षक धरमू काछी एवं शिवमूरत नामदेव सम्मिलित रहे।

ढाबा संचालक से जबरन वसूली पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

माधवनगर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर ग्राम पिपरौध स्थित एक ढाबे में रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्राम पिपरौध स्थित हाइवे हाई डाइट ढाबा में करन बिहारी, बेटू उर्फ हर्ष यादव, गुरेन्द सिंह जाट नामक युवकों ने संचालक खैबर लाइन माधवनगर निवासी राकेश बली रमानी से अवैध रूप से पैसों की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button