ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सड़क से उतरकर खेत में तीन पलटी खाई कार, दोनों का सवार सुरक्षित

छतरपुर (मध्य प्रदेश): छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरबई रोड पर छत्ते कुंवा गांव के पास सड़क हादसा हो गया। यहां मुख्य सड़क पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दोनों कार सवार बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार अंधी रफ्तार में होने के कारण अचानक मुख्य सड़क से खेत पर उतर गई।लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार कार खेत में करीब 2-3 बार पलटी। आस-पास के खेतों में मौजूद लोगों ने तत्काल कार सवार दो लोगों को कार से बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि कार बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई है।छतरपुर से सरवई जा रहे थे कार सवारकार में मौजूद लोगों ने बताया कि हम दोनों लोग छतरपुर से सरवई अपने निजी काम से जा रहे थे। तभी रास्ते में ये सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में हम बाल-बाल बच गए। कोई हताहत नहीं हुआ। वरना बड़ा हादसा हो सकता था और जान भी जा सकती थी।

Related Articles

Back to top button