ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

मुंबई हवाईअड्डे पर जिम्बाब्वे की छात्रा के बैग से मिली बुलेट, गिरफ्तार

जिम्बाब्वे की लड़की को हवाई अड्डे से तब पकड़ लिया गया जब उसके बैग से गोली मिली। भारत के एक कॉलेज में दाखिला लेने वाली जिम्बाब्वे की 20 वर्षीय एक महिला को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसके बैग में एक गोली मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रगति मरुंबवा नाम की महिला ने दावा किया कि गोली उसके बैग में रखी गई थी। महिला को एक कॉलेज में बीएससी (मेडिकल लैब साइंस) प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने के लिए लुधियाना जाना था। अधिकारी ने बताया कि महिला रविवार सुबह मुंबई पहुंची जहां से उसे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी।

मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने बताया कि प्रगति मरुंबवा को एयरपोर्ट से डिटेन किया गया। पुलिस अधिकारी प्रगति मरुंबवा से पूछताछ कर रही है। जांच के क्रम में उनसे गोली कहां से आई इसके बारे में जांच कर रही है।

अधिकारी ने आगे की जानकारी देते हुए कहा हालांकि, “सुरक्षा कर्मचारियों को उसके बैग में एक गोली मिली है। उसे पुलिस स्टेशन लाया गया और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच चल रही है।”

 

Related Articles

Back to top button