ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

स्कूल संचालक ने 8 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा

अजमेर: होम वर्क नहीं करने पर 8 साल की स्टूडेंट को प्राइवेट स्कूल के डायरेक्टर ने इतना पीटा की वह बेहोश हो गई। पिटाई से बच्ची इतना सहम गई कि घर पहुंचने के बाद उसने खाना तक नहीं खाया। घरवालों ने बच्ची को अजमेर के जे एल एन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मामला अजमेर के पीसांगन इलाके का 27 सितंबर का है। स्टूडेंट के चाचा सोनू प्रजापत ने बताया कि उसकी भतीजी पिचौलिया में स्थित फ्यूचर कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल की क्लास 3 में पढ़ती है। 27 सितंबर को स्कूल के डायरेक्टर सुमेरसिंह राठौड़ ने होम वर्क नहीं करने पर बच्ची की डंडे से पिटाई कर दी।
डायरेक्टर ने क्लास में दो स्टूडेंट से बच्ची के हाथ-पैर पकड़वा दिए। पैर के नीचे बेरहमी से पीटा। पिटाई से बच्ची बेहोश हो गई। बच्ची के चाचा ने बताया कि स्कूल डायरेक्टर से जब पिटाई के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। पीसांगन थाना प्रभारी नरपतसिंह बाना ने कहा कि स्कूल संचालक सुमेरसिंह के खिलाफ बच्ची के चाचा ने रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button