ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पानी की लंबी खेंच से सोया किसान चिंतित, आवक घटने से तेल में भी तेजी

इंदौर। वर्षा की लंबी खेंच ने सोयाबीन किसानों को चिंता में डाल दिया है। मालवा-निमाड़ में कई जगह सोयाबीन मुरझाने लगी है। अगर जल्द बरसात नहीं हुई तो कई राज्यों में सोया फसल को भारी नुकसान पहुंच सकता है। फलियों में दाने पर भी असर पड़ने की आशंका है। इसके चलते मंडियों में सोयाबीन की आवक घटने लगी है, जबकि प्लांटों की लेवाली जोरदार बनी हुई है। शुक्रवार को प्लांट खरीदी भाव 50-75 रुपये तक बढ़ाकर बोले गए।

इधर, सोया तेल में भी नीचे दामों पर प्लांटों की बिकवाली रुकने के कारण सोया तेल में पुन: सुधार रहा। सोया तेल इंदौर 10 रुपये बढ़कर 920, पाम तेल इंदौर 912-913 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। वहीं केएलसीई भी 30 अंक प्लस और प्रोजेक्शन 56 अंक प्लस पर कारोबार करता देखा गया। मूंगफली तेल में डिमांड कमजोर रहने से भाव में नरमी जारी रही। मूंगफली तेल इंदौर 10 रुपये घटकर 1780-1790 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

अर्जेंटीना की सोया डालर योजना पर अटकलें बाजार में अनिश्चितता पैदा कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार अर्जेंटीना सोया डालर योजना की घोषणा आज करने की उम्मीद है। यूएसडीए ने 10.73 लाख टन के अमेरिकी सोयाबीन साप्ताहिक निर्यात की सूचना दी जो बाजार की उम्मीद के अनुरूप था। हालांकि, पिछले सप्ताह की तुलना में निर्यात थोड़ा कमजोर हुआ।

लंबे समय तक गर्मी और शुष्क मौसम से यूएस मिडवेस्ट के कई क्षेत्रों में सोयाबीन की पैदावार को खतरा है। जुलाई में अमेरिकी सोया तेल का स्टाक जून के अंत के 2.203 बिलियन पाउंड के मुकाबले घटकर 2.071 बिलियन पाउंड होने का अनुमान है।छावनी मंडी में सोयाबीन 4900, एवरेज 4800-4850, सरसों निमाड़ी 6100-6300, राइडा 4900-5100 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1770-1790, मुंबई मूंगफली तेल 1770, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 920, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 875-880, इंदौर पाम 912-913, मुंबई सोया रिफाइंड 925, मुंबई पाम तेल 850, राजकोट तेलिया 2860, गुजरात लूज 1775, कपास्या तेल इंदौर 830 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – प्रेस्टीज 5175, धानुका 55175, सांविरया 5100, अवी एग्रो 5200, रुचि 5070, खंडवा आइल 5100, एमएस साल्वेक्स 5250, धीरेंद्र सोया 5210, लक्ष्मी 5050, एमएस पचोर 5100 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1900, देवास 1900, उज्जैन 1900, खंडवा 1875, बुरहानपुर 1875, अकोला 2825 रुपये।

Related Articles

Back to top button