ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

10वीं पूरक का परिणाम 74.72 प्रतिशत रहा

भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10 वीं पूरक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। इसमें 65 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए है। परीक्षा परिणाम 74.72 प्रतिशत रहा है। माशिमं की 10 वीं पूरक परीक्षा जुलाई में आयोजित की गई थी। शुक्रवार को मंडल ने 10वीं पूरक परीक्षा के साथ 12वीं व्यवसायिक पाठ्यक्रम पूरक परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया है।10वीं पूरक परीक्षा में 87,877 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से कुल 87,781 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया गया है। जिसमें से प्रथम श्रेणी में 7711 परीक्षार्थी, द्वितीय श्रेणी में 51,235 और तृतीय श्रेणी में 6,650 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं 22,185 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 74.72 प्रतिशत है। 12वीं व्यावसायिक पाठ्यक्रम(द्वितीय अवसर) परीक्षा में कुल 337 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से कुल 329 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया गया है। जिसमें से प्रथम श्रेणी में 136, द्वितीय श्रेणी में 137 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षार्थियों का प्रतिशत 82.97 प्रतिशत है। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button