ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

कुंडली में शनि मजबूत करना है तो शनिवार को करें हनुमान जी से जुड़े ये उपाय

भारतीय ज्योतिष में शनि ग्रह को न्याय का देवता बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि शनि देव किसी भी जातक को उसके कर्म के अनुसार ही फल देते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, हनुमान जी की आराधना मंगलवार के साथ शनिवार को भी जाती है। ऐसे में हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करके भी शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सूर्यास्त के बाद हनुमान जी की पूजा सिंदूर, काली तिल्ली का तेल और चमेली के तेल का दीपक और नीले रंग के फूल से करना चाहिए। इसके अलावा शमी वृक्ष की जड़ को काले धागे में बांधकर गले में धारण करने से शनिदेव के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।

कुत्तों को खिलाएं बूंदी के लड्डू

पौराणिक मान्यता है कि श्वान (कुत्तों) की सेवा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में शनिवार को बंदरों और कुत्तों को बूंदी के लड्डू खिलाना शुभ होता है। काले घोड़े की नाल से बना छल्ला धारण करना चाहिए।

इन मंत्रों का करें जाप

ऊँ शन्नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:!

ऊँ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:!

शनिवार को करें इन चीजों का दान

शनि ग्रह को शांत करने के लिए काला कपड़ा, साबुत उड़द, लोहा, काला पुष्प, काले तिल, चमड़ा, काला वस्त्र, काला तिल, चमड़े का जूता, नमक, सरसों तेल, काले कंबल का दान करना शुभ माना जाता है। वहीं रोटी पर नमक और सरसों तेल लगाकर कौए को खिलाना चाहिए और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ, महामृत्युंजय मंत्र का जाप एवं शनिस्तोत्रम का पाठ करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button