ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा ने छोड़ी भाजपा

नर्मदापुरम। होशंगाबाद विधानसभा से दो बार के गिरिजा शंकर शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। संगठन में हो रही है उपेक्षा के चलते इस्तीफा दिया है। शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा है कि भाजपा में उपेक्षा हो रही थी, पार्टी उन्हें मौका नहीं दे रही। जिसके चलते हुए संगठन छोड़ रहे हैं। पूर्व विधायक शर्मा वर्तमान विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा सीतासरन शर्मा के बड़े भाई हैं। वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चुनाव के पहले उनके संगठन को छोड़ने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

वर्ष 2018 में भी उन्होंने पार्टी से टिकट मांगा था। लेकिन टिकट नहीं मिलने से वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पत्रकार वार्ता के दौरान शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में उनकी बात हुई है, लेकिन फिलहाल वह कांग्रेस संगठन ज्वाइन नहीं करेंगे। वहीं शर्मा के संगठन से इस्तीफा देने के बाद कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। वे जनसंघ से जुड़े हुए रहे हैं। शर्मा भाजपा के कद्दावर नेताओं में माने जाते हैं। 2003, 2008 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे।

Related Articles

Back to top button