ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

भाजपा की चुनावी रणनीति को धार देने आज रायपुर आएंगे अमित शाह, सरकार के खिलाफ जारी करेंगे आरोप पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की चुनावी रणनीति को धार देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्‍तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे के तहत थोड़ी देर में रायपुर पहुंचने वाले हैं। अमित शाह एक और दो सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। शाह के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी पहुंच रहे हैं। पहले दिन शाम सात बजे शाह भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शाह भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा प्रभारी व चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी और विजय शर्मा समेत अन्य नेता शामिल होंगे। इसके अलावा घोषणा पत्र समिति, आरोप पत्र समिति और चुनाव समिति की भी बैठक ले सकते हैं।

पार्टी सूत्रों की मानें तो इसमें विधानसभा प्रत्याशियों को लेकर स्थानीय पर्यवेक्षकों और दूसरे राज्यों से आए विधायकों के दौरे पर आधारित रिपोर्ट पर भी मंथन किया जाएगा। वर्तमान में जिन प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है, उनका क्षेत्र में परफार्मेंस को लेकर भी मंथन किया जाएगा। दो सितंबर की शाम 3:00 बजे अर्जुंदा सराईपाली में जनजाति समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शाह चुनावी सभा का आगाज करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहुंच रहे हैं।

केंद्र की पहल से 12 जनजातियों को एसटी का दर्जा: भाजपा

प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ की 12 जनजातियों को एसटी का दर्जा दिया है। इन 12 जनजातियों के गांवों तक यह बात पहुंचाने के लिए हम केंद्रीय गृहमंत्री शाह का अभिनंदन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का आभार प्रकट करने का कार्यक्रम बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button