ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

दुबई के बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर लांच, किंग खान को देख 20 हजार से ज्यादा फैंस हुए क्रेजी

बाॅलीवुड के किंग खान की फिल्म पठान के बाॅक्स आफिस पर धूम मचाने के बाद अब  ‘जवान’ का दमदार ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा पर लॉन्च किया गया। जिसका भारी भरकम रिस्पांस देखने को मिला। इस दौरान दुबई में किंग खान के हजारों फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे। बुर्ज खलीफा पर जवान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीब 20 हजार से ज्यादा फैंस मौजूद थे जहां किंग खान को देख फैंस क्रेजी हो गए। इस दौरान  शाहरुख खान की जवान का गाना ‘चालेया’ का अरबी वर्जन भी लॉन्च किया गया। बता दें कि कल सुबह 10:30 बजे और रात 9:00 बजे जीएसटी पर बुर्ज खलीफा पर जवान का ट्रेलर लॉन्च किया गया।

एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर शाहरुख खान की जवान की रीलीज से पहले एक्टर हाल ही में माता वैष्णों देवी के दरबार भी पहुंचे।  अब फिल्म की रिलीज डेट यानि 7 सितंबर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 शाहरुख खान की जवान के डायरेक्टर एटली कुमार हैं, वहीं म्यूजि़क डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। गौरी खान और गौरव वर्मा   के प्रोडक्शन में इसे तैयार  जवान में  नयनतारा, विजय सेतुपति के अलावा दीपिका और सान्या मल्होत्रा जैसी कई एक्ट्रेस ने डेब्यू किया है। जवान को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button