ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एलआइजी चौराहे पर पुलिस चेकिंग प्वाइंट के पास डिलीवरी इंचार्ज से लूटे ढाई लाख रुपये

इंदौर। इंदौर में पुलिस चेकिंग प्वाइंट के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने कन्फेशनरी कंपनी के डिलीवरी इंचार्ज को लूट लिया। रुपयों का कलेक्शन कर लौट रहे दो इंचार्ज पर बदमाशों ने हमला बोला और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। एलआइजी चौराहे पर पुलिस चेकिंग करती है। एडीसीपी और एसीपी चौराहे पर ही पुलिसवालों को एकत्र कर निर्देश देते हैं।

घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे श्रीनगर एक्सटेंशन में सांची पाइंट के समीप की है। पुलिस ने फरियादी अमित पंवार निवासी घोड़ा डोंगरी बैतूल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। अमित रजनीगंधा और पल्स चाकलेट कंपनी में डिलीवरी इंचार्ज है। सोमवार को अमित और उसका दोस्त जतिन रुपयों का कलेक्शन कर लौट रहे थे। दोनों बाइक से आ रहे थे और रुपयों से भरा बैग टंगा हुआ था। बैग में कलेक्शन के ढाई लाख रुपये थे।

बाइक के आगे अड़ा दी बाइक

जैसे ही अमित और जतिन सांची पाइंट के समीप पहुंचे, बाइक पर आए दो बदमाशों ने अमित की बाइक के आगे बाइक लगा दी। एक बदमाश ने चाकू निकाला और मारपीट करने लगे। एक आरोपित ने अमित के सिर पर कड़े से वार किया। आरोपित जतिन के पास टंगा बैग लेकर फरार हो गए। एडीसीपी अमरेंद्रसिंह के मुताबिक, पुलिस को आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। संदेहियों को हिरासत में लिया है।

Related Articles

Back to top button