ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

200 रुपये सस्ता होगा LPG रसोई गैस सिलेंडर, मोदी सरकार त्योहारों से पहले जनता को देगी बड़ा तोहफा

बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी कटौती कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती कर सकती है। इस फैसले के बाद आम जनता को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने उज्जवला योजना के तहत घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है।

बता दें कि  इससे पहले अगस्त महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।

देश में अभी LPG की कीमतें

राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये  वहीं, मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये था. बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं।  अगर सरकार सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती करती है तो दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button